भारतीय मुक्केबाजों के घूंसे
Published by शेखचिल्ली August 20th, 2008 in नया भारत.अस्सी के दशक के बाद से, आज शायद पहली बार ऎसा हुआ है कि क्रिकेट में भारत की जीत फीकी पड़ गई और मुक्केबाजी में भारत की विजय तो छोड़िए, हार ने भी भारतीयों का दिल जीत लिया।
बीजिंग ओलम्पिक में सुशील कुमार ने आज पहले भारत के लिए कांस्य पदक जीता, उनके बाद जितेन्दर कुमार मुक्केबाजी के मुकाबलों में हार गए। लगभग उसी समय दाम्बुला में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दूसरे एकदिवसीय मैच में हराया।
लेकिन आज भारतीयों को क्रिकेट की जीत से ज्यादा गर्व महसूस हो रहा था अपने हारे हुए लाडले मुक्केबाज जितेन्द्र कुमार पर, जो मीडिया की सुर्खियों से दूर, करोड़ों रुपयों के सरकारी इनामात से वंचित, विज्ञापनों की मोटी रकम से अनजान, हरियाणा के भिवानी शहर में अपने दम पर मुक्केबाजी का ऎसा कौशल साध चुका था कि बीजिंग ओलम्पिक में मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल तक जा पहुंचा था।
उसके कुछ घंटे बाद ही विजेन्द्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी को घूंसे मार- मार कर 9-4 से हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंच गए।
ओलम्पिक के लिए गए थे, तब इन मुक्केबाजों का नाम भी नहीं जानती थी आम जनता - क्योंकि न इन्हें मीडिया सिर चढ़ाता था, न नेता इनाम बांटते फिरते थे।
आज आम जनता खुश है कि उसके जैसे गुमनाम खिलाड़ी ही विश्व मंच पर देश के नाम की धूम मचा रहे हैं, और वे खिलाड़ी कहीं नहीं हैं जो “ग्लैमर” के कारण मीडिया की सुर्खियां बने रहते हैं।
बात सिर्फ विजय की नहीं है, बात यह सच कर दिखाने की है, कि भारत की मिट्टी में वह ताकत है कि सुविधा और आडंबर के बिना भी वह दुनिया फतह कर सकती है।
यह विजय हौसला देगी उन तमाम भारतीयों को जो छोटी जगहों में रहते हैं और अपने- अपने क्षेत्र में विश्व विजय के सपने पालते हैं।
उस हौसले को सलाम, उन सपनों को नमन और शुभकामनाएं आम भारतीय को, दुनिया फतह करने के लिए।
i feel proud today to be an indian… and ones again say that star r not full concentrate on his game but…. real player woh hota jo aapne game ko pooja ke saman karta hai..aur sara dhayan apne khel par lagta hai… hum sabhi mil kar player ko star bana dete hain aur uska dhyan apne khel par se hut jata hai….
aap dekhna ki next time yeh star khiladi banne ke baad apna best perform nahi kar pate..we have lots of example like…anju,rathore,rana,sania,gopichand,ect.
sushil and vijendra are our inspiration to fight and achivement in life and i salute them and pray to god for his future effort. all the best for gold vijendra…
i like this line “अगर कामयाबी का सहरा पहनना है तो सरकार को अपने ही देश से कीमती हीरों को परखकर तराशना चाहिए। अपने देश में गुणों का खजाना है। उन्हें पहचानकर अंतरराष्ट्रीय स्तर उठाएं ताकि वे खुद गर्व से कह सकें कि हम भारतीय हैं और वे खुद विश्व पटल पर भारतीय तिरंगा गाड़ें। ” thanks amita
sahi hai janab jaha dekho waha cricket ka bol bala hai ..pehli bar hum kisi aur soprts main interest le rahe hai …
aaj har koi boxing or kushthi ki bare me bat kar raha hai lekin kuchh din bad log use bul kar apne purana rag cricket ko hee dekhge.bhot galt bat hai
बिल्कुल सही लिखा है शेख चिल्ली ने. अपने देश में कभी कभी ऐसा लगता है जैसे क्रिकेट ही राष्ट्रिय खेल हो, बाकी कुछ भी नही. बहुत से लोग तो ऐसा ही जानते हैं.
ye vakai chokane wali bat hai, ki cricket ke alawa india me ab dusre khelo ko bhi samman diya jane laga hai, aur ye hona bhi chahiye. mere khyal se cricket ka ab patan kone wala hai…….. mujhe aapka ye lekhni kaphi achi lagi.
I am realy proud vijendra & sushila
फिर भी ढोल तो धोनी का ही बज रहा है. दो मैच जीते और देखो मीडिया वाले कैसे सिर चढ़ा रहे हैं..
kas cricket ki tarah aise be game her month m hote to shayed hame cricket ko itna jada dhayan nahi dena padta
Lekin Olympic & Aisian games 4 sal mai hota hai, but cricket every month, isliye log chahte hai ki kuch na kuch hota rahe games mai, jisse unka manoranjan hota rahe, yadi other game mai bhi regular activies hoti rahengi aur indian player aacha prdarshan karte rahege, to public and media sabko utana pyar denge jitna cricket do deti hai. JO DIKTA HAI WO BIKTA HAI.
hey cricket is fix game ok, now indians understand, and proud to be an indian becoz of abhinav, sushilkumar, n vijendra