टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पारिवारिक पुरोहित कार्तिक चैटर्जी ने दादा की टीम में वापसी के लिए अलौकिक शक्तियों का सहारा लिया है। इन अलौकिक शक्तियों की पूजा-पाठ के लिए सौरव गांगुली की मां के कहने पर विशेष रूप से कोलकाता से लखनऊ आये थे।

 ये तो सभी जानते हैं कि जबतक सौरव टीम में थे उनकी मां उनकी कामयाबी के लिए घंटों पूजा-पाठ किया करती थीं। वैसे भी बंगाल के लोग में विश्वास रखने के लिये जादूटोने के लिए खासे प्रसिद्ध होते हैं !
 
पुरोहित का विश्वास है कि इन शक्तियों में इतनी ताकत है कि सालभर के भीतर ही सौरव की टीम में वापसी हो जाएगी।

 श्वेत वस्त्रधारी इस पुरोहित का कहना है कि जबसे टीम इंडिया से सौरव को बेदखल किया गया है तब से ही उनकी मां बहुत नाराज हैं। उनका मानना है कि यह सब सौरव की ग्रह दशा ठीक न होने के कारण हो रहा है। ऐसे में अलौकिक शक्तियों ही हैं जिनका सहारा लिया जा सकता है।
 
पुरोहित का विश्वास है कि 15 जुलाई से 15 अक्तूबर के बीच कभी-भी दादा की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है।
फिटनेस की समस्या, लंबें समय से खराब फॉर्म में रहने और गुरू ग्रेग से जगजाहिर हुई अनबन के बाद सौरव को टीम से बाहर कर दिया गया था।

खैर… जो भी हो सबकी अपनी मर्जी, पर किसे पता शायद अलौकिक शक्तियां ही दादा को टीम जगह दिला दें। अब किसी के विश्वास पर तो उंगलियां नहीं उठायी जा सकती।
लेकिन मौजूदा हालातों पर गौर करें और युवा ब्रिगेड का प्रदर्शन देखें तो टीम में गांगुली की वापसी मुश्किल लगती है।
हांलाकि सौरव गांगुली ने अभी वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी है, इसीलिए तो शायद वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारियों के लिए इंग्ल्शि काउंटी नार्थम्पटनशायर की ओर से खेलने का फैसला किया है। 



2 Responses to “अलौकिक शक्तियां कहती हैं 15 अक्टूबर तक तय है सौरव की वापसी ! ”

  1. 1 sunny

    hi respected
    yesterday
    Saturday was all about Sourav Ganguly as India scripted a perfect day of cricket on the second day of the second Test here at the Eden Gardens. it was the son of the soil who enthralled the fans with his first home Test century.
    everything is possible
    nothing is impossible

  1. 1 Cialis.

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image