Shoeb.JPGपाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को इतना गुस्सा क्यों आता है?
ताजा खबर यह है कि उन्होंने जोहेंसबर्ग में टीम के ड्रेसिंग रूम में अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ से झगड़ा किया और फिर उनके पैर पर बैट दे मारा। आसिफ के पैर पर चोट का गहरा निशान बन गया और उनका एक्सरे कराना पड़ा। पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका में 20-20 विश्व कप खेलने गई हुई है।

अब पाकिस्तानी क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शोएब को सजा के तौर पर देश वापस भेजने का एलान किया है।

लेकिन शोएब को इतना गुस्सा क्यों आता है? हमारा ख्याल है कि यह गुस्सा प्रतिबंधित दवाएं , खास कर शारीरिक ताकत बढ़ाने वाले स्टेरॉयड लेने का नतीजा है। स्टेरॉयड लेने वालों में गुस्सा अक्सर काबू से बाहर हो जाता है और वे हिंसक हो जाते हैं।

Benoit.JPGकुछ महीनों पहले WWF की लड़ाई लड़ने वाले अमेरिकी पहलवान क्रिस बेनोइट ने स्टेरॉयड के असर में ही अपने बीवी- बच्चे की हत्या कर आत्महत्या कर ली थी।

भला चाहते हैं तो पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब से दूरी बना कर रखें।



1 Response to “शोएब अख्तर ने आसिफ को बैट से मारा”

  1. 1 ramesh

    ab mai kya kahu

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image