“गरम चाय” एक साल की हो गई!
Published by शेखचिल्ली June 13th, 2007 in इधर-उधर की.सभी शौकीनों को यह बताते हुए हमें हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि “गरम चाय” की उम्र आज एक साल हो गई है। क्या खास हुआ इस एक साल में?
सौरव गांगुली की वापसी:)
जी हां, एक साल पहले, ठीक आज ही के दिन “गरम चाय” पर पहला चिट्ठा प्रकाशित किया गया था जिसमें खबर दी गई थी कि जल्द ही सौरव गांगुली की भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी होगी। सो, एक साल के अंदर सौरव गांगुली टीम में वापस आ गए। नहीं जी, हमारी बदौलत नहीं बल्कि उनकी अपनी मेहनत से।
दूसरा कारनामा यह हुआ कि हम पानी पी-पी कर ग्रेग चैपल को कोसते रहे, मनाते रहे कि कब वे टीम के कोच-पद से निकाले जाएं और भगवान की दया से ( और हमारे जैसे तमाम क्रिकेट प्रेमियों की बद-दुआ से) ग्रेग चैपल भारतीय क्रिकेट टीम से दफा कर दिए गए।
तो अब अगले साल के लिए हमारी क्या भविष्यवाणी है?
यही कि हिंदी प्रेमियों को इंटरनेट पर एक बड़ा तोहफा मिलेगा:)
क्या? यह जानने के लिए आते रहिए “गरम चाय” के अड्डे पर।
are bahi aap log jo bhi likh rahain hain wo sach ho raha hain.
Kuch jara naitaoon par bhi likh deegiye
ki unki nasle sudhar jayee.
or bhart desh ki kuch pargati ho..
Dhanybad apke liye…