ये बजट किसके लिए है?
Published by शेखचिल्ली February 28th, 2007 in नया भारत.
रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम के आम बजट के बारे में कहा- “ आम लोगों को जीडीपी वगैरह से मतलब नहीं है, उन्हें इस बात से मतलब है कि उनकी दाल-रोटी सस्ती हुई या नहीं।”
आज के “आम बजट” की कुछ खास बातें आप भी गौर फरमाएं
- माउथ फ्रेशनर सस्ते किए गए,
- पालतू जानवरों का आहार सस्ता किया गया,
- कॉर्पोरेट टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं
- सरकारी क्षेत्र में कर्मचारियों की अनुपस्थिति कम करने के लिए कोई प्रयास नहीं
- एक करोड़ से नीचे की कंपनियों से कॉर्पोरेट आयकर कर पर लगा अधिभार हटाया गया।
- महंगाई से निपटने की कोई चर्चा नहीं
- एडस नियंत्रण कार्यक्रम के लिए 969 करोड रूपये, स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना की राशि 344 करोड रूपये करने का प्रस्ताव।
क्या आप बता सकते हैं कि किसके लिए है ऎसा बजट?
0 Responses to “ये बजट किसके लिए है? ”
Please Wait
Leave a Reply