आज की ताज़ा खबरें
Published by शेखचिल्ली February 26th, 2007 in देश-दुनिया.
“ऑस्कर” पुरस्कारों में “वाटर” को स्थान नहीं, हम परम प्रसन्न। अगर यह फिल्म कनाडा की तरफ से ऑस्कर की होड़ में शामिल हुई थी तो इसमें भारतीयों को किस बात की खुशी होनी चाहिए? “वाटर” विदेशी फिल्म थी और अगर यह ऑस्कर जीतती तो जिस तरह भारतीय संचार माध्यम इसे सिर चढ़ाते, उससे छुटकारा पाकर हम खुश हैं।
“फिल्मफेयर” पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए दिये जाते हैं और हर साल की तरह इस साल भी यह सारा कार्यक्रम अंग्रेजी में हुआ। हर शख्स अंग्रेजी में ज्ञान बघारता रहा सिवाय जावेद अख्तर के, जिन्होंने हिंदुस्तानी जबान में दिल की बात रखी। कल्पना करिए, ऑस्कर पुरस्कार चीनी भाषा में संपन्न हों तो कैसा लगेगा?
रेल मंत्री लालू यादव आज लोकसभा में दोपहर 12 बजे रेल बजट प्रस्तुत करेंगे। ताज़ी खबर यह है कि विपक्ष ने रणनीति बनाई है कि वे रेल मंत्री को सदन में बोलने ही नहीं देंगे। यानी कि हो-हल्ला, शोर शराबा और वह सब करेंगे जिससे रेल बजट प्रस्तुत करने में बाधा आ सके। लोकतंत्र के इन हिमायतियों को अगले चुनाव में भी वोट मत देना।
Are bhai shekh chilly urf chilly panner … Bhayya tanik suno pehle to apne water india mei banne nai di phir us garib aurat(Meera Nair) ko canada ja kar woh banani padi. Ab jab bechari ne bana li to aap chahate ho ki woh oscar bhi na jeete. Bhayya rehem karo bechari par…
Water was not made by Meera Nair but Deepa Mehta who is a Canadian.
Meera Nair is US based .