11 सितम्बर 2001 को अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जुड़वां इमारतों तथा पेंटागन पर विमान गिरा कर किए गए हमले आतंकवादियों ने नहीं बल्कि अमेरिकी सरकार ने ही किए थे? क्या “ट्विन टावर्स” गिरे नहीं बल्कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा ध्वसत किए गए थे? क्या पेंटागन पर कोई  विमान नहीं गिरा था बल्कि अमेरिकी नौसेना के छोटे विमान से मिसाइल हमला किया गया था?  जिस अमेरिकी हवाई सेवा, अमेरिका एअरलाइंस के दो विमान इस हमले में नष्ट हुए उसके शेयर एक दिन पहले किन अज्ञात लोगों ने खरीद कर शेयर बाजार गिरने पर करोड़ों डॉलर का मुनाफा कमाया था?

अमेरिका में कुछ लोगों का यकीन है कि 9/11 के आतंकवादी हमले दरअसल अमेरिकी सरकार का ही षड्यंत्र था और यह षड्यंत्र अमेरिकी जनमानस पर अपनी पकड़ मजबूत करने तथा इराक पर झूठा युद्ध थोपने के लिए जनसमर्थन हासिल करने के लिए किया गया था।
इस बारे में “लूज़ चेंज” नामक एक वास्तविक फिल्म बनाई गई है जिसमें सभी प्रमाणों से यह साबित किया गया है कि 9/11 एक सरकारी झूठ था।
लगभग ड़ेढ़ घंटे की यह फिल्म गूगल वीडियो के रूप में यहां उपलब्ध है।
फिल्म में दिखाए गए सभी दृश्य वास्तविक हैं और विविध समाचार चैनलों तथा वेबसाइट से लिए गए हैं। 

फिल्म देखने के बाद अमेरिकी प्रशासन की बातों की सच्चाई ( और अपनी आंखों) पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।

9/11 को अमेरिकी सरकार का षड्यंत्र साबित करने की कोशिश में कई वेबसाइट स्थापित की गई हैं। उनमें से कुछ हैं:

http://www.serendipity.li/wot/aa11.html

http://www.prisonplanet.com/091603dvd.html

http://911review.com/errors/pentagon/punchout.html

http://killtown.911review.org/

इन वेब साइट पर नजर डालिए, नींद आनी मुश्किल हो जाएगी।



0 Responses to “अमेरिका पर आतंकवादी हमला अमेरिकी सरकार ने ही किया था? ”

  1. No Comments

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image