ऐसी खबरें है कि किसी ने निर्माता पर दबाव डालकर फिल्म ‘धूम-2’ से ह्रितिक और ऐश्वर्य के चुंबन दृश्य को फिल्म से निकलवा दिया है। अगर यह सत्य है,तो यह वाकई बचकाना है।

 

अब ऐश्वर्य पर निगाह रखने वाले और क्या-क्या करेंगे?……. क्या गुरिंदर चढ्ढा से कहकर फिल्म “मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस” से ऐश्वर्य और गोरे अभिनेता डायलन मैकडरमट के उस दृश्य को भी निकलवाने की कोशिश करेंगे, जिस में सिर्फ एक चुंबन के अलावा भी काफी कुछ है!

 

नहीं वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे……क्योंकि उनकी नाराजगी का कारण ऐश्वर्य का पर्दे पर चुम्बन दृश्य देना नहीं है, उनकी नारजगी का असली कारण है ऐश्वर्य का ह्रितिक को चुम्बन देना। ह्रितिक की जगह अगर और कोई अभिनेता होता तो शायद यह दृश्य फिल्म से कभी नहीं हटाया जाता।

एक तो ह्रितिक ‘धूम-2’ में पूरी तरह छा गए और फिल्म का सारा श्रेय ले उड़े साथ ही फिल्म के अन्य बड़े साथी कलाकारों को बेहद बौना भी कर गए। ह्रितिक अभिनय, नृत्य और आकर्षण के मामले में अपने समकालीन अभिनेताओं से मीलों आगे हैं।

शायद इसी खीज के कारण यह मामूली सा चुम्बन दृश्य भी फिल्म से निकलवा दिया गया है।

आखिर कौन कर रहा है यह सब?



0 Responses to “खिसयानी बिल्ली, खंभा नोचे”

  1. No Comments

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image