कल 22 जनवरी को रात 8 बजे नहीं कि यकायक मेरी बगल की सारी कुर्सियां खाली हो गई। निश्चित ही केबीसी के पहले शो पर करोड़ों लोगों की और देशभर के मीडिया की भी नजरें गड़ी थीं कि क्या शाहरुख अमिताभ द्वारा छोड़े गए ‘सिंहासन’ पर फिट बिठ पाएंगे?

शाहरुख अपने अंदाज में आए,एक वीडियो के साथ ‘कर ले तू एक सवाल’। यह बेहतरीन शुरुआत थी। शाहरुख की ताकत है उनकी उर्जा, उनका वास्तविक आकर्षण और आत्मविश्वास। उर्जा और आकर्षण में कोई कमी नहीं थी पर कहीं-कहीं आत्मविश्वास डगमगाता नजर आया। शाहरुख को यह भूल जाना चाहिए कि उनका किसी (अमिताभ बच्चन) से मुकाबला है। उनके पास साबित करने के लिए कुछ नहीं है। उन्हें शो को अपना बना लेना चाहिए।

अमिताभ के ‘लॉक किया जाए’ की जगह शाहरुख का ‘फ्रीज किया जाए’ ज्यादा अलग नहीं है और जल्द ही यह लोगों की जबान पर चढ़ सकता है। पर शाहरुख को अतिउतावलापन नहीं दिखाना चाहिए और ‘मसाज’ देने से बाज आना चाहिए,यह कैमरे पर अच्छा नहीं लगता है और खासकर जब बात ‘केबीसी’ जैसे शो की हो तब।

शाहरुख का लोगों को गले लगाना भी सपने सच करने की ही तरह है और यह कैमरे पर अच्छा भी लगता है। ‘कम्प्यूटर दा’ ‘कॉम्पेक दा’ और ‘कॉम्पेक गुरु’ में से किसी एक को अपनाएं तो बेहतर है……वैसे तीनों ही ‘कम्प्यूटर जी’ से अच्छे नहीं है और ‘कम्प्यूटर जी’ इस्तेमाल करने पर कोई कॉपीराइट उल्लंघन नहीं होगा।

स्टार प्लस को कम से कम सेट में परिवर्तन करना चाहिए था,अगर खेल में नहीं। उसे शाहरुख के अनुरुप ढाला जा सकता था। कुर्सी बदलनी पड़ सकती है क्योंकि शाहरुख को सवाल पढ़ते वक्त झुकना पड़ रहा था…याद होना चाहिए अमिताभ जी जा चुके हैं। शो के बाकी के दर्शक अभी भी अंधेरे की मार झेल रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो स्टार को पुराने कपड़े बदलने चाहिए और नयापन लाना चाहिए। 

अंत में कहा जाए तो तीनों ही बड़े हैं, केबीसी अपनेआप में बड़ा है, अमिताभ महानायक हैं और शाहरुख जर्रे से सुपरसितारा बनने तक की जीती-जागती मिसाल। शाहरुख की जगह अगर केबीसी-3 में गोविंदा,मिथुन या चंकी पांडे भी सवाल पूछने के लिए जाते तो भी यह बेमिसाल खेल उतना ही बेमिसाल रहता,जितना कि यह है। क्योंकि यह आम आदमी से जुड़ा हुआ है। यह सपने सच करता है और मोटी रकम जीतने का आसान तरीका है।

बात है सिर्फ इसे इसके सर्वोच्च तक ले जाने की,अमिताभ यह कर चुके हैं और सिर्फ शाहरुख ही इसे दोहरा सकते हैं।



7 Responses to “शाहरुख का ‘केबीसी’ शुरु...”

  1. 1 myHimachal

    Check our Hindi posts!

  2. 2 monika gurudutt

    sharukh kabhi bhi amitah ki jagah nahi le sakta per ye ho sakta he ki vo usse accha kar jaye…..duniya me kuch bhi sambhav he…….

  3. 3 shorot

    yeh woh shaks hai jo big b ki nakal karta hai par gutney tak hi pahunch paata hai……don toh fail ho gaye aur kbc bhi BIG B key KBC jaisa nahin chal paaya…..pehley acting toh sudhar lo ..kk.k..k..k.kiran

  4. 4 ritu

    srk apni jagah par hai aur amitabh apni jagah par dono ka apna andaz hai isliye koi purvabhas banana galat hoga tulana na kar maza le

  5. 5 balendra

    srk ka andaj to amitabh se bilkul alag hi hai dono ka cmprision karana kathin hoga kyoki dono ka apna alag hi andaj hai amitabh ki bate jigyasa bate confidentily hoti hai vahi sharukh ki bate jigyasa bhari..

  6. 6 kamal kishore

    kbc proggramme is very good but amitabh is best and k.k.k.k.k.k.k.kian is good. thats all. both are you not in comprision my dear friens….

  7. 7 ajju kumar jha

    aakas aur dharti kabhi aapas me milte dekha hai nahi na to fir ye samjho sarukh abhi amitabh ke samne bachche hai sarukh dharti par aur kaha amitabh aasman me

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image