सद्दाम का सिर अंत तक नहीं झुका- न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by शेखचिल्ली December 31st, 2006 in देश-दुनिया.
अमेरिका के एक प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से सद्दाम हुसैन के अंतिम क्षणों का बारीकी से वर्णन किया है।
सद्दाम की मौत के बारे में अखबार की टिप्पणी है कि “सद्दाम का सिर अंत तक नहीं झुका, भले ही उनकी गर्दन टूट गई।“
अखबार ने वर्णन किया है कि कैसे सद्दाम अंतिम क्षणों तक शांत, आत्मविश्वास से भरे और निश्चिंत बने रहे। यही नहीं, वे खुद पर ताना कस रहे गवाहों को भी व्यंगात्मक मुस्कान के साथ जवाबी ताने देने से नहीं चूके।
जब नकाब पहने एक जल्लाद ने उन्हें गाली देकर कहा “तुम जहन्नुम में जाओ” तो सद्दाम ने उसे जवाब दिया “तुम जाओ जहन्नुम में।”
सद्दाम ने गले में फंदा डाल दिए जाने के बाद भी अपनी आंखें बंद नहीं की और उनकी आंखें मौत के बाद भी खुली रहीं।
बुश चाहे जो कह लें, आखिरी जीत तो मौत की आंखों में आंखे डाल कर सामना करने वाले सद्दाम हुसैन की ही हुई है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की पूरी रिपोर्ट पढ़िए यहां:
0 Responses to “सद्दाम का सिर अंत तक नहीं झुका- न्यूयॉर्क टाइम्स”
Please Wait
Leave a Reply