एक बार एक मेमना एक झरने के नीचे पानी पी रहा था।

 

झरने के ऊपर खड़े भेड़िए की नजर उस पर गई तो उसके मुंह में पानी भर आया और वह उसे खाने नीचे आ गया।

 

भेड़िए ने मेमने से कहा: तूने मेरा पानी जूठा किया है इसलिए मैं तुझे खा जाऊंगा।
मेमने ने कहा: आप तो ऊपर पानी पी रहे थे, मैं नीचे पी रहा था। तो भला मैं कैसे आपका पानी जूठा कर सकता हूं।
भेड़िए ने कहा: तूने नहीं तो तेरे दादा ने जूठा किया होगा।

और वह मेमने को खा गया।
21 वीं सदी में बुश ने कहा कि अमेरिका में हवाई आतंकवादी हमले में सद्दाम का हाथ था। वह साबित नहीं हुआ तो कहा, सद्दाम के पास बड़े पैमाने पर तबाही करने वाले रासायनिक हथियार हैं। वह भी साबित नहीं हुआ तो कहा सद्दाम ने दुजैल में सामूहिक हत्या के आदेश दिए थे और उसने सद्दाम को फांसी पर चढ़वा दिया।



0 Responses to “भेड़िए और मेमने की कहानी ”

  1. No Comments

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image