इन दिनों हिंदुस्तान में एक शादी की बड़ी खुसुर-पुसुर चल रही है।

मशहूर ढक्कन परिवार के सुपुत्र श्री मिस्टेक ढक्कन और हिंदी सिनेमा की बड़ी खूबसूरत कन्या, सुश्री भैंसटर्र चाय पिछले दिनों सपरिवार एक मंदिर में पूजा के लिए गए थे और तभी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के परिवार वाले उनकी शादी की तैयारियां कर रहे हैं।
वैसे श्री ढक्कन के पिताश्री, “लगी-आग ढक्कन”  के परम मित्र कमर हींग हर मामले में अपनी छौंक पहले ही लगा देते हैं, लेकिन इस मामले में उन्होंने अभी तक मुंह नहीं खोला है।

सुना है कि ढक्कन परिवार बनारस में साड़ियां खरीद रहा है। पता नहीं इन्हें पहनेगा कौन क्योंकि सुश्री भैंसटर्र चाय तो इन दिनों हॉलीवुड के चक्कर में कम से कम कपड़े पहनने लगी हैं।

शायद उनकी भावी सास गया ढक्कन के काम आएं, अगले चुनाव में कमर हींग और जु(काम)कायम सिंह की पार्टी के चुनाव प्रचार में।
वैसे, इस शादी की चर्चाओं से पहले, मिस्टेक ढक्कन की शादी की चर्चा बरिस्ता नूपूर से और भैंसटर्र चाय का रोमांस मलमल के थान से काफी जोरों से चला था। बाद में श्री थान ने भैंसटर्र को मारा-पीटा जिसके  (और एक हीरो टिपक टरटराय से रोमांस) के कारण उन दोनों का संबंध विच्छेद हो गया था। मिस्टेक ढक्कन से बरिस्ता क्यों नाराज हुई यह अब तक राज है लेकिन उसने भी मिस्टेक को छोड़ कर किसी खंजर कसूर से शादी कर ली थी।
देखें, क्या इस बार ये दो दुखी दिल शादी के मंडप तक पहुंच पाते हैं।

1 Response to “किसके घर शहनाई बजेगी? ”

  1. 1 boooommmmm

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image