जितने बेआबरू कर सौरव गांगुली करीब एक साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम से निकाले गए थे, आज उतनी ही शान से टीम में वापस शामिल कर लिए गए।

दक्षिण अफ्रीका में खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम में सौरव और वी वी एस लक्ष्मण की वापसी हुई है। लक्ष्मण, जिन्हें “अनफिट” होने का बहाना कर ग्रेग चैपल ने टीम से निकाल दिया था, उन्हें उपकप्तान के रूप में टीम में फिर से शामिल किया गया है। अभी तक विरेन्दर सेहवाग टीम के उपकप्तान थे। यानी अगर द्रविड की उंगली की चोट ठीक नहीं हुई और वे टेस्ट नहीं खेल पाए तो कल तक टीम से बाहर बैठे लक्ष्मण, टीम के कप्तान हो जाएंगे?

क्या माया है भारतीय क्रिकेट टीम की।

 आगे और भी खबरें देते रहेंगे इस नए किस्से की। नज़र रखेगा हमारे चिट्ठे पर।

यहां पढ़िए:

अलौकिक शक्तियां कहती हैं 15 अक्टूबर तक तय है सौरव की वापसी !

द्रविड की जगह गांगुली क्यों नहीं?

“चैपलासुर” और “हेडबटासुर”

राहुल द्रविड़ दब्बू कप्तान हैं?
 



1 Response to “ताज़ा ख़बर- सौरव गांगुली टेस्ट टीम में शामिल”

  1. 1 Lakshmi Singh

    पहले टीम में जगह बनाई अब दादा की नजर कप्तानी पर है। सौरव की वापसी होने से एक बात साबित हो जाती है भारत में प्रदर्शन नहीं खिलाड़ी का कद और उसका रूतबा मायने रखता है। काफी ना-नुकर करने के बाद आखिरकार पवार साब और उनके चेलों को सौरव के आगे झुकना ही पड़ा। वाकई में बंगाली जादू में बड़ा दम होता है।

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image