लगता है, कुछ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के सब्र का पैमाना अब भर चुका है। उन्होंने ग्रेग चैपल को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के पद से हटाने के लिये एक पूरी वेब साइट खड़ी कर दी है जहां लोग जा कर ग्रेग चैपल के खिलाफ़ मेल भेज सकते हैं और वोट डाल सकते हैं।

इस साइट पर गुरु ग्रेग के आने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का कितना पतन हुआ है इसका पूरा रेकॉर्ड दिया गया है। “नब्बे लाख का वेतन और नतीजा धेले भर का नहीं” कहने वाली इस साइट पर गुरु ग्रेग के कारनामों का कच्चा- चिट्ठा बयान किया गया है।

“टीम को बर्बाद किया, बिखेर दिया”, ” 2 साल के प्रयोग पर नतीजा 0″, ” एक दिवसीय मैचों में 58% हार का रेकॉर्डॅ” जैसी “प्रमुख खबरें” इस साइट पर चलती रहती हैं।

और मुख्य तस्वीर है ग्रेग चैपल पर पड़ते एक घूंसे की!

 आप भी जा कर इस “हस्ताक्षर अभियान” में योगदान कर सकते हैं।



2 Responses to “ग्रेग चैपल को "भगाने" के लिये वेब साइट”

  1. 1 SHUAIB

    हर दिन की तरह आज कल गरम चाय नही मिलती आपके ब्लॉग पर

  2. 2 Lakshmi Singh

    जब जागो तब सवेरा…

    पहले सब कुछ कितना अच्छा चल रहा था राइट और दादा की जोड़ी ने वह कर दिखाया जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में शायद ही कोई कर सकता है। लेकिन जबसे चैपल को आए हैं सब बन्टा धार हो गया। प्लीज भगवान के लिए इस “हटा दो इस चैपल को….” मेरा नारा है “चैपल हटाओ टीम बचाओ”

Leave a Reply

(Antispam code, 3 black symbols)
captcha image