“चैपलासुर” और “हेडबटासुर”
Published by शेखचिल्ली August 29th, 2006 in क्रिकेट.
कोलकाता तैयार हो रहा है दुर्गा पूजा के लिये। और पूजा के सार्वजनिक पंडालों के लिये विभिन्न समसामयिक घटनाओं पर आधारित दृश्य बनाए जाने लगे हैं। दुर्गा प्रतिमाएं महिषासुर का वध करती बनाई जाती हैं जिनमें यह असुर देवी के पैरों तले दबा दिखाया जाता है।
“हिंदुस्तान टाइम्स” ने खबर दी है कि कोलकाता के लोग अपने “महाराज” सौरव गांगुली से ग्रेग चैपल के “पंगे” को इस बार मूर्ति पूजा के दृश्यों में शामिल कर रहे हैं और देवी के पैरों तले दबे महिषासुर की मुखाकृति चैपल के जैसी बना रहे हैं। यही नहीं, एक जगह महिषासुर को जिदान की तरह सिर से ठोकर मारने की मुद्रा में बनाया जा रहा है।
इन “आधुनिक” असुरों को अखबार ने ‘चैपलासुर” और “हेडबटासुर” का नाम दिया है:)
0 Responses to “"चैपलासुर" और "हेडबटासुर"”
Please Wait
Leave a Reply